तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के अस्थाई इमाम ने कहा है कि आगामी राष्ट्रपति पद का चुनाव संविधान के अनुसार है। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा है कि देश के बाहर इस्लामी गणतंत्र ईरान के शत्रुओं ने इस चुनाव के विरूद्ध षडयंत्र रचना आरंभ कर दिया है और वे स्वतंत्र चुनाव शब्द के माध्यम से इसके विरुद्ध प्रोपेगन्डा कर रहे हैं। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने कहा कि ईरान की मुसलमान जनता सूझ बूझ रखती है और होशियारी के साथ वह पिछले वर्षों की भांति सड़कों पर आकर शत्रुओं के षडयंत्रों पर पानी फेर देगी। तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के अस्थाई इमामे जुमा ने बहरैन की तानाशाही सरकार द्वारा इस देश की जनता के शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दमन की भर्त्सना करते हुए कहा कि बहरैन की अत्याचारग्रस्त जनता को जान लेना चाहिये कि उसका भविष्य उज्जवल है और अत्याचार का अंत हो जाता है। आयतुल्लाह अहमद जन्नती ने इराक़ में जारी तनाव के बारे में कहा कि अमेरिका और ज़ायोनी शासन इराक़ के विरुद्ध षडयंत्र रच रहे हैं और वे इस देश में अशांति फैलाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ी लोगों को होशियार रहना चाहिये और उन्हें चाहिये कि वे एकजुट होकर शत्रुओं के षडयंत्रों पर पानी फेर दें। तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के इमाम ने इसी प्रकार सीरिया में बंधक बनाये गये ईरानी तीर्थयात्रियों की स्वतंत्रता हेतु दमिश्क सरकार के प्रयासों व सहकारिता की सराहना की।.........166
10 जनवरी 2013 - 20:30
समाचार कोड: 380774
तेहरान की केन्द्रीय नमाज़े जुमा के अस्थाई इमाम ने कहा है कि आगामी राष्ट्रपति पद का चुनाव संविधान के अनुसार है।